केरन दिवस पर भारतीय सेना की बटालियन के नाम जारी हुआ पहला डाक टिकट !
भारतीय सेना की सबसे पुरानी इन्फेंट्री बटालियन में से गिनी जाने वाली चतुर्थ बटालियन हमारे (एटम्स) राजपूताना राइफल्स ने अपने 79 वे युद्ध सम्मान दिवस 'केरन दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक सेवा विभाग द्वारा बटालियन के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया ।
बटालियन की स्थापना सर 1820 में हुई थी और बटालियन शीघ्र ही अपनी स्थापना के 200 साल भी पूरे करने जा रही है।
बटालियन में अपने दो शताब्दियों के इतिहास में 17 देशों में अनगिनत लड़ाई में हिस्सा लिया जिसके लिए इसे अब तक 26 युद्ध सम्मान और 400 के करीब वीरता पदक हासिल हुए हैं।
बटालियन ने आजादी के बाद ऑपरेशन पोलो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया।
आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षक में तैनाती के दौरान बटालियन को उसके सराहनीय कामों के लिए गवर्नर से प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है।
बटालियन की कमान वर्तमान में कर्नल अजय राघव के हाथ में है जो स्वयं दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी है।