Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / राजस्थान मे महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शुरू अभियान “आवाज” !

राजस्थान मे महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शुरू अभियान  “आवाज” !
News Agency India October 02, 2020 09:51 AM IST

राजस्थान मे महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शुरू अभियान “आवाज” !

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देशानुसार दिनांक 30.10.2020 को सुधा पालीवाल यातायात पुलिस उप अधीक्षक एवं पुनाराम पुलिस निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात कार्यालय देहगीगेट पर यातायात सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र पर शहर महिला पार्षद हितांषी शर्मा, नेहा कुमावत, मोनिका गुर्जर एंव अन्य महिलाओं के साथ एक मिटींग आयोजित की गयी। जिसमें राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये चलाये जा रहे अभियान ’’आवाज’’ के तहत महिलाओं में सुरक्षा सम्बन्धी कानूनी जागरूकता एवं युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने के लिए खास प्रयास किए जाएगें। इस अभियान के तहत 13 अक्टूबर से 12 नवंबर तक महिलाओं में सुरक्षा सम्बन्धी कानूनी जागरूकता एवं युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस उप अधीक्षक यातायात ने बताया कि अभियान के पहले महीने में जिले के पुलिस अधिकारी 15 अक्टूबर से 12 नवंबर तक पुलिस की ओर से जिला प्रशासन व गैर प्रशासनिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, एएनएम आदि से समन्वय स्थापित करेगी। नुक्कड़ नाटकों सहित अनेक तरह के प्रचार-प्रसार के जरिए महिला अत्याचार, दुष्कर्म व अन्य अपराधों को रोकने, महिलाओं में सुरक्षा संबंधी कानूनी जागरूकता लाने एवं युवाओं को नारी सम्मान के महत्व को समझाया जाएगा। ऑपरेशन आवाज के तहत पुलिस अधिकारी क्षेत्र की परिस्थितियों और जरुरत के अनुसार बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा संबंधी योजना चलाने के साथ ही नवाचार भी कर सकेंगे।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

यातायात पुलिस निरीक्षक ने बताया कि राजस्थान में पुलिस का ऑपरेशन आवाज महिला अपराधों में कमी, लैंगिक समानता लाने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा। ऑपरेशन आवाज का उद्देश्य महिला अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही न्याय दिलाने के लिए युवाओं को भी जागरूक करना है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS