Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल जा रही पुलिस, प्रयागराज से निकला काफिला,जाने से पहले ही बढ़ गया ब्लड प्रेशर

अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल जा रही पुलिस, प्रयागराज से निकला काफिला,जाने से पहले ही बढ़ गया ब्लड प्रेशर
दिनेश भट्ट (Twitter: @erdineshbhatt) March 28, 2023 09:29 PM IST

प्रयागराज के उमेश पाल अपहरण कांड में  उम्र कैद की सजा पाए अतीक अहमद को अब फिर से वापस साबरमती जेल भेजा जा रहा है। आज भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच गुजरात की साबरमती जेल के लिए मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे काफिला रवाना कर दिया गया है।

 

आज सुबह उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अतीक समेत तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई, जबकि अतीक के भाई अशरफ समेत अन्य आरोपियों को इस मुकदमे से बरी कर दिया।

 

इस फैसले के बाद अतीक को नैनी जेल भेज दिया गया था, जहां से रात्रि 8:30 बजे अतीक को वापस साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। भारी पुलिस बल के साथ अतीक को साबरमती जेल ले जाने के लिए पुलिस टीम निकल चुकी है। संभावना है कि बुधवार शाम लगभग 8:00 बजे तक अतीक अहमद साबरमती जेल पहुंचेगा।

 

साबरमती जेल के लिए रवाना होने से पहले अतीक ने ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की शिकायत की थी जिस पर उसे दवाई भी पुलिस की मेडिकल टीम द्वारा दी गई है। सूत्र बता रहे कि अतीक के साथ एक डॉक्टर की टीम भी भेजी जा रही है।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS