पुलिस की तत्परता व क्रेन चालक सहित ग्रामीणजन की मदद से कुएं में गिरे व्यक्ति को बचाया !
थाना गोवर्धनविलास में कल दिनांक 07.07.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जोगी तालाब स्थित, सवीना सीएचसी के आगे सूनसान जगह पर कुएं में गिर गया हैं। जिस पर थानाधिकारी गोवर्धनविलास चेनाराम पचार मय टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचें। जहां पर काफी भीड ईकटठी हो गई थी और उपस्थित लोगों ने बताया कि एक ग्रामीण कुंए की तरफ गया तो उसको कुएं से आवाज आई, तब उसने झांक कर देखा तो करीब 40 फीट गहरे कुएं में एक व्यक्ति गिरा हुआ था। कुआं कच्चा था और बारिष हो रही थी। उसके अंदर बिना साधन के उतरना मुश्किल था। व्यक्ति की जान बचाना जरूरी थी और खतरा भी था।
जिस पर उक्त सूचना से जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई को अवगत कराया गया। जिला पुुलिस अधीक्षक द्वारा बिना समय गवायें तुरन्त आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तुरंत हाईवे से हाईड्रोलिक क्रेन मशीन मंगवाई गई। मशीन चालक कैलाषचन्द्र ने बिना देरी किये अपने सहायक दिलीप के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। तब तक ग्रामीणों कह मदद से तुरंत खाट (चारपाई) की व्यवस्था की गई और क्रेन के अगले सिरे पर चैन से खाट को बांधा व उपस्थित ग्रामीणजनों मे से अनुभवी व्यक्ति भुपेन्द्र सिंह चौहान व भीम सिंह ने खाट पर बैठकर कुएं में उतरकर व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए स्वैच्छा से तैयार हुएं। कुएं के अंदर से व्यक्ति की आवाजे आना बंद हो गई थी और बारिष बरस रही थी। क्रेन के चैन के साथ खाट बाँधकर पूरी सावधानीपूर्वक उक्त ग्रामीण भुपेन्द्र सिंह व भीमसिंह कुएं के अंदर उतरे, कुआं गहरा होने से क्रेन की चैन छोटी पड गई। तब रस्से का सहारा लिया गया और टाॅर्च व आवश्यक सामान लेकर पुनः कुएं में उतरे और कुएं में गिरे व्यक्ति को सफलतापूर्वक सकुशल बाहर निकाल कर तुरंत थाना के चेतक वाहन द्वारा अस्पताल ईलाज हेतु पहुंचाया गया।
कुएं में गिरे व्यक्ति ने अपना नाम लक्ष्मण गमेती पिता भंवर लाल गमेती उम्र 30 वर्ष निवासी धाउजी की बावडी, प्रतापनगर होना बताया व उसके परिजनों ने बताया कि वो मानसिक रूप से कमजोर है जो अक्सर घर से निकल जाता हैं। जो 2-3 दिन से घर नही पहुंचा था और शादीशुदा होकर उसके दो संतान हैं। जो भटकता हुआ, इधर आ गया और कुंए से निकले मलबे पर बैठने से, मलबा फिसलने से कुंए में गिर गया था ।
टीमः- श्री भैरू सिंह स.उ.नि., श्री मदन सिंह हैड.कानि.1429, श्री गणेष सिंह हैड.कानि.18, श्री अमृत लाल हैड.कानि.80, श्री बुद्वनारायण हैड.कानि.800, श्री रामस्वरूप हैड.कानि.1997, श्री रिछपाल कानि.2530, श्री राजेन्द्र सिंह कानि.1122, श्री लालचंद कानि.1261, श्री लोकेष कुमार कानि.2201, श्री सोनु कानि.3252 व कानि चालक गण श्री घनष्याम सिंह 2000 व श्री लक्ष्मण सिंह 1709
सहयोगीः-
क्रेन चालक व सहायकः-श्री कैलाष चन्द्र पिता गणेष लाल निवासी गोटीपा, वल्लभनगर, उदयपुरवश्री दिलीप पिता नाथुलाल निवासी वीरधोलिया, मावली, उदयपुर
कुएं में उतरे ग्रामीणजनों का नामः-01. श्री भुपेन्द्र सिंह चैहान पिता सोहन सिंह निवासी सैठजी की कुण्डाल थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर व 02. श्री भीम सिंह चैहान पिता भंवर सिंह निवासी सैठजी की कुण्डाल, गोवर्धनविलास, उदयपुर।