उदयपुर 22 मार्च 2022 : केंद्र सरकार की पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज से 50 रुपये बढ़ा दिए है। इससे पहले अभी तक उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे।
आज यानी 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत उदयपुर में 981 रुपये हो गई है। पहले यह 931 रुपये थी।