पी.एंड बी. बैंक लूट के दो आरोपी धर लिए बहादुर उदयपुर पुलिस ने !
इसी महीने की 16 तारीख को उदयपुर के पीएनबी बैंक की शाखा से 19 लाख 72 हजार रुपये लूटने वाले पाँचो आरोपियों का कच्चा चिटठा जहाँ दो दिन पहले उदयपुर पुलिस ने खोल कर रख दिया था । वहीं उदयपुर के सबसे आला अफसर कैलाश विश्नोई की टीम ने बैंक लूट के आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश की । इसी कोशिश में पुलिस टीम जयपुर जिले के चंदवाजी थाना इलाके में मंगलवार शाम को उदयपुर बैंक डकैती के आरोपियों को दबोचने पहुँच गयी । इसी बीच जैसे ही अपनी कार के टकराने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे तो एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले ।
इसी दौरान आज उदयपुर पुलिस ने एक ओर आरोपी और उसके साथी को जो कि उदयपुर के कुराबड़ के मांगीलाल रेगर और उसका सहयोग करने वाले जोधपुर निवासी मोहममद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ जारी है।