Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो:उदयपुर में बैंक दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में डकैती, बदमाश पिस्तौल की नोंक पर 19 लाख लूट हुए फ़रार !

clean-udaipur वीडियो:उदयपुर में बैंक दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में डकैती, बदमाश पिस्तौल की नोंक पर 19 लाख लूट हुए फ़रार !
News Agency India September 02, 2019 09:48 AM IST

वीडियो:उदयपुर में बैंक दिनदहाड़े पीएनबी बैंक में डकैती, बदमाश पिस्तौल की नोंक पर 19 लाख लूट हुए फ़रार !

उदयपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। शांत शहर पर किसी की नज़र लग गयी है। शहर के मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार दोपहरी में 1 बजकर 40 मिनट पर बदमाश पिस्तौल लेकर घुस गए और पिस्तौल की नोंक पर तक़रीबन 19 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए। डकैत कैंपर गाड़ी लेकर बैंक के बाहर पहुंचे और पिस्तौल दिखाते हुए अत्यंन्त कम समय (1 मिनट ) में वारदात को अंजाम देकर फुर्र हो गए। ।

सूचना मिलने पर डीएसपी राजीव जोशी और थानाधिकारी विवेक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।सीसीटीवी फुटेज में डकैत बैंक में लूट पाट करते साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों के हुलिए के अनुसार उनकी तलाश में जुट गयी है और पुरे शहर में नाकाबंदी कर दी गयी है ।

बदमाश बैंक में घुसते हुए काफी हड़बड़ाहट में नज़र आ रहे थे और जल्दबाजी में जो कैश उन्हें सामने मिला, वह समेट कर नौ दो ग्यारह हो गए ।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS