अयोध्या में राम मंदिर के लिए मोदी सरकार ने बनाया ट्रस्ट !
अयोध्या में पांच सदी के बाद अब राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का ऐलान किया है।सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था और तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने की मियाद तय की थी। ऐसे में मोदी सरकार ने बुधवार को ट्रस्ट को कैबिनेट की मंजूरी दिलाने के बाद बिल संसद में पेश किया।
बता दें कि माना जाता है कि बाबर के दौर में अयोध्या में राम मंदिर को तुड़वाकर मस्जिद का निर्माण कराया था। पिछले पांच सदी से यह विवाद था, जिसने देश की राजनीतिक दशा और दिशा को बदल दिया । आजादी के बाद से अब तक इस विवाद ने देश की राजनीति को प्रभावित किया है। अयोध्या को लेकर देश भर में आंदोलन किए गए, कानूनी लड़ाई भी लड़ी गई और सुप्रीम कोर्ट के जरिए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था।