Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / टीका उत्सव पर पीएम मोदी का आग्रह, कोरोना से लड़ने के लिए दिया चार बातों का फॉर्मूला

clean-udaipur टीका उत्सव पर पीएम मोदी का आग्रह, कोरोना से लड़ने के लिए दिया चार बातों का फॉर्मूला
News Agency India April 01, 2021 11:54 PM IST

टीका उत्सव पर पीएम मोदी का आग्रह, कोरोना से लड़ने के लिए दिया चार बातों का फॉर्मूला

मेरे प्यारे देशवासियों,

आज 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी टीका उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं । ये 'टीका उत्सव ' 14 अप्रैल यानी बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तक चलेगा ।

उत्सव एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है । इससे हमें पर्सनल हाइजीन के साथ ही सोशल हाइजीन पर विशेष बल देना है । हमें यह चार बातें, जरूर याद रखनी है।

Each One,-Vaccinate One (ईच वन वैक्सीनेट वन) यानी जो लोग कम पढ़े लिखे हैं ,बुजुर्ग हैं , जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।

Each One-Treat One (ईच वन, ट्रीट वन) यानी जिन लोगों के पास इतने साधन नहीं है,जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें ।

Each One -Save One (ईच वन सेव वन ) यानी मैं स्वयं भी मास्क पहनू और इस तरह स्वयं को भी सेव (Save) करूँ और दूसरों को भी सेव करूँ, इस पर बल देना है।

और चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में 'माइक्रो कंटेंटमेंट जोन' बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग 'माइक्रो कंटेंटमेंट जोन' बनाएं।

भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना वायरस लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका 'माइक्रो कंटेंटमेन्ट जोन' भी है । एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है।

इसके साथ ही जो टीका लगवाने के अधिकारी हैं, उसे टीका लगे ,उसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी । एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो ,हमें यह सुनिश्चित करना है। हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है।

इस दौरान हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है। यह भी हमारी कैपेसिटी बढ़ाने का ही एक तरीका है। हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि 'माइक्रो कंटेंटमेंट जोन' के प्रति कितनी जागरूकता हम लोगों में है। हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि जब जरूरत ना हो तब हम घर से बाहर ना निकले। हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे । हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि हम मास्क पहने और अन्य नियमों को किस तरह पालन करते हैं।

साथियों,
इन 4 दिनों में व्यक्तिगत स्तर पर, समाज के स्तर पर और प्रशासन के स्तर पर हमें अपने अपने लक्ष्य बनाने हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरा प्रयास करना है । मुझे पूरा विश्वास है इसी तरह जनभागीदारी से जागरूक रहते हुए, अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हम एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल होंगे ।

याद रखिए -दवाई भी, कड़ाई भी।

धन्यवाद !

आपका,

नरेंद्र मोदी

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS