प्रधानमंत्री 14 अप्रैल मंगलवार को करेंगे देश को संबोधित, आवश्यक उद्योगों को पहले ही मिल चुकी अनुमति !
प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर चल रहे कयासों को विराम लग गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को संबोधित करने वाले है। कोरोना वायरस को लेकर देश में लागू लॉकडाउन का 14 अप्रैल 2020 मंगलवार को आखिरी दिन है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई कि कल 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में लाॅकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला लें सकते है।
इससे पहले ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब और बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने अपने स्तर पर राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कुल 7987 सक्रिय मामले हैं वहीं 856 लोग स्वस्थ हो गए हैं वहीं कोरोना संक्रमण से 308 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी ने दो बार 19 और 24 मार्च को देश को संबोधित किया था। 19 मार्च को उन्होंने कोरोना वायरस से जंग और इसे रोकने के बारे में बात की थी। इसके बाद उन्होंने 22 मार्च के दिन ‘जनता कर्फ्यू’ का ऐलान किया था। साथ ही शाम को जनता से घंटा बजाने, थाली बजाने या फिर ताली बजाने का आग्रह भी किया था।
किन किन उद्योंगों को मिली है लॉकडाउन से छूट ?
प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्रियों ने कुछ उद्योगों के संचालन के लिए लॉकडाउन से छूट की मांग करी थी। इसके बाद भारत सरकार द्वारा आवश्यकतानुसार कम से कम कर्मचारियों के साथ 15 उद्योगों को एक शिफ्ट की इजाजत दे दी गयी। ऑप्टिक फाइबर केबल, कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, पेंट, प्लास्टिक, वाहन इकाइयां, रत्न एवं आभूषण तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है। ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योग भी काम कर सकेंगे।