प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर आम यूजर की अपनी मजाक पर दिखायी सह्रदयता !
प्रधानमंत्री मोदी यूँ तो ट्वीटर जैसे सोशल मीडिया सहित इंटरनेट की दुनिया के बादशाह है लेकिन वो बादशाह क्यों है इसका जवाब उनके हालिया ट्वीट के जवाब में देखा जा सकता है जिसमे एक @GappistanRadio नाम के एक यूजर ने जब प्रधानमंत्री मोदी की सूर्यग्रहण देखते समय की पिक्चर पोस्ट की जिसमे मोदी लाल मफलर,सलेटी स्वेटर और काला चश्मे के साथ हाथों में सूर्यग्रहण देखने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला चश्मा दिखाते हुए नज़र आ रहे है और @GappistanRadio ने लिखा कि -"This is becoming a meme-अर्थात लोग इसे अब मजाक में लेने वाले है।"
तुरंत प्रधानमंत्री मोदी ने सह्रदयता दिखाते हुए जवाब दिया कि -"Most welcome....enjoy :)आपका स्वागत है। आनन्द कीजिये। "
इस तरह प्रधानमंत्री मोदी का आम आदमी के मजाक जवाब इतनी सहजता से दे देना ही उन्हें सोशल मीडिया का बादशाह बनाता है।