णमोकार सेवा संस्थान ट्र्स्ट द्वारा पारस चौराहे से उदियापोल तक वृक्षारोपण !
णमोकार सेवा संस्थान ट्र्स्ट द्वारा पारस चौराहे से उदियापोल तक वृक्षारोपण का पुनीत कार्य आचार्य वैराग्यनंदजी एवं सूंदरसागर जी महाराज जी के पावन सानिध्य में किया गया ।मुख्य संयोजक मुकेश मुंडलिया एवं हेमंत खलुडिया थे जिन्होंने वृक्षारोपण के इस काम को आगे बढ़ाने के लिए झण्डा उठाया।
इसी क्रम में आज पारस चौराहे से पटेल सर्किल तक कुल 60 पेड़ लगाए गए ,साथ ही कुल 300 पेड़ ओर लगवाए जाएंगे । इसके बाद सेक्टर 14 में भी 300 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य है ।णमोकार का उद्देश्य है कि मानव जीवन मे आये है तो एक पेड़ अवश्य लगाये और णमोकार को माध्यम बनावे। कोई भी सदस्य अपने और अपने परिवार के नाम से पेड़ लगवाना चाहता है तो वो नीचे दिए गए नंबर संपर्क करे। पेड़ की पूर्ण सुरक्षा और रख रखाव णमोकार ट्र्स्ट द्वारा किया जाएगा ।
संयोजक : मुकेश मुंडलिया- 9414158033 , हेमंत खलुडिया : 9414166569