वीडियो : शाम 4 बजे तक पिछोला 7 फ़ीट,सीसारमा 8 फ़ीट पार !
दो दिन से जारी झीलों के बहाव क्षेत्र में जारी बरसात ने सीसारमा को 8 फ़ीट पार पहुँचा दिया है।अगर शाम तक ऐसी बरसात जारी रहती है तो इसके 9 से 10 फ़ीट तक जाने की संभावना है।ऐसा भी हो सकता है कि एक दो दिन में पिछोला छलक उठे।
सभी उदयपुर वासी सीसारमा पुलिया की तरफ दौड़ पड़े है। भाजपा के गुलाब चंद कटारिया सहित उपमहापौर भी सीसारमा में शाम पानी देखने आये।वही भारी जनता झीलों के आसपास देखी जा रही है।