पाकिस्तान के कराची में प्लेन हादसा,107 यात्री थे सवार !
पाकिस्तान के कराची शहर में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है ।यह विमान 107 यात्रियों को लेकर लाहौर से कराची जा रहा था ।मॉडल टाउन के निकट प्लेन क्रैश होकर रिहायशी कॉलोनी के ऊपर गिर पड़ा। हालांकि हताहतों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है ,लेकिन इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की गई है।
प्लेन क्रैश की वजह से सात इमारतों को नुकसान पहुँचा है।