महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थल के रख-रखाव के लिए निकाला जायेगा स्थायी समाधान- पर्यटन राज्य मंत्री
जयपुर, 12 मार्च । पर्यटन राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि महाराणा प्रताप के राजतिलक स्थल के रख-रखाव के लिए जल्द ही सख्त निर्णय लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास के लिए हाल ही में उन्हें अधिकृत किया है और वे स्वंय 15 मार्च को अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके स्थायी समाधान पर विचार विमर्श करेंगे।
डोटासरा प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि राजतिलक स्थल के रख-रखाव का मामला उपखंड अधिकारी पर नहीं छोड़कर उच्चाधिकारियों को भेजकर स्थायी समाधान निकालेंगे। मुख्यमंत्री ने भी पर्यटन विकास के लिए कई घोषणायें की है और राज्य सरकार पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि इस स्थल के प्रबंधन के लिए उपखंड स्तरीय समिति की बैठक 18 जुलाई 2017, 1 नवंबर 2017, 24 नवंबर 2017, 4 जनवरी 2018, 13 मई 2019, 1 अक्टूबर 2019, 25 जून 2020 एवं फरवरी 2021 को हुई। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के लिए ये बैठकें पर्याप्त नहीं है। इन बैठकों में उपखंड अधिकारी अध्यक्ष, तहसलीदार, विकास अधिकारी और सरपंच सदस्य होते है। वहीं, गोगुंदा में उपखंड अधिकारी गोगुंदा, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, सरपंच, ग्राम सेवक आदि सदस्य है।
इससे पहले विधायक प्रताप लाल भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि मेवाड़ कॉम्पलेक्स योजनान्तर्गत वर्ष 2005-06 से वर्ष 2018-19 तक गोगुंदा में 274.60 लाख रुपये के पर्यटन विकास कार्य कार्यकारी एजेंसी राजस्थान पर्यटन विकास निगम के माध्यम से कराये गये हैं। इस योजनान्तर्गत गोगुन्दा में निर्मित परिसम्पत्तियों के रख-रखाव एवं संचालन के लिए उपखंड अधिकारी गोगुंदा की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति का गठन किया गया हैं। इस समिति द्वारा स्थल का रख-रखाव किया जा रहा हैं।
डोटासरा ने बताया कि राजतिलक स्थल में रख-रखाव प्रबंधन के लिए बनी उपखंड स्तरीय समिति की अब तक 8 बैठकें आयोजित हुई है। इस स्थल के रख-रखाव में लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
