चीन ने HDFC बैंक के 1 प्रतिशत शेयर ख़रीदे,बाजार में गिरावट का फायदा उठाने में चीनी सबसे आगे!
कोरोना वायरस महामारी के भँवर में उलझा कर चीन ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में भूचाल ला दिया और इस मौके को वो शायद कब से भुनाने की सोच भी रहा था। एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में पहले तो गिरावट का दौर शुरू करने में कोई कसर न छोड़ी और बाद में पूर्व नियोजित रणनीति का फायदा उठाते हुए विश्व बाजार में कम मूल्यों के साथ जबरदस्त खरीददारी भी की।
इसी दौरान पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने हाउजिंग लोन देने वाली भारत की दिग्गज कंपनी HDFC लिमिटेड के 1.75 करोड़ शेयर खरीद लिए हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक चीन के केंद्रीय बैंक ने एचडीएफसी लिमिटेड के 1,74,92,909 शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की लगभग एक प्रतिशत हिस्सेदारी के आसपास है।
इससे पहले विश्व बाजार में जबरदस्त गिरावट का दौर रहा और कई बैंकों के शेयर 40 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए थे।
इस दौरान एचडीएफसी के शेयर 41 प्रतिशत तक सस्ते भी हो गए थे।
गिरावट के बाद चीन एशिया के बड़े देशों की कंपनियों में ताबड़तोड़ हिस्सेदारी खरीद कर मार्केट का सिरमौर बनना चाह रहा है। हाल के वर्षों में चीन ने पाकिस्तान तथा बांग्लादेश सहित एशियाई देशों में खासकर इनफ्रास्ट्रक्चर तथा टेक्नॉलजी कंपनियों में भारी पैसा भी लगाया है।