50 या उससे अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी अगले महीने से !
भारत में 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों को भारत सरकार अगले महीने कोरोना का टीका लगाना शुरू कराने जा रही है।शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अगले माह किसी भी सप्ताह में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो सकता है, जिसके तहत 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका दिया जाएगा।
इन दिनों देश में तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। इनमें से 50 लाख लोगों को कोरोना टीका की एक-एक खुराक दी जा चुकी है। लोकसभा में सवाल का जवाब दे रहे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में सात तरह के टीकों पर काम चल रहा है, जबकि दो टीकों के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी जा चुकी है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत न सिर्फ अपनी जनता बल्कि दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। 22 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूएई, श्रीलंका, दक्षिणी अफ्रीका जैसे देश भी शामिल है। अब तक 15 देशों तक 56 लाख डोज की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी डोज भी इन देशों को भेजी जा रही हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk