Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कोरोना के हैल्थ प्रोटोकाल की पालना करें- महानिदेशक पुलिस अपराध !

clean-udaipur कोरोना के हैल्थ प्रोटोकाल की पालना करें- महानिदेशक पुलिस अपराध !
News Agency India October 01, 2020 01:26 PM IST

कोरोना के हैल्थ प्रोटोकाल की पालना करें- महानिदेशक पुलिस अपराध !

जयपुर, 6 अक्टूबर। महानिदेशक पुलिस अपराध एम एल लाठर ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए हैल्थ प्रोटोकाल एवं समस्त प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना करना आवश्यक है।

लाठर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई सहित अन्य सतर्कताएं बरतना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस द्वारा कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू राजस्थान ऎपिडेमिक अध्यादेश की साथ ही अन्य सभी प्रावधानों के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 8 लाख 23 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 11 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 3 लाख, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 13 हजार 227, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 5 लाख 5 हजार 559 व्यक्तियों के चालान किये गये है। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार 704 एफआईआर दर्ज कर अब तक 9 हजार 562 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 10 लाख 48 हजार 943 वाहनों का चालान एवं 1 लाख 69 हजार 966 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 19 करोड़ 29 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

लाठर ने बताया कि प्रदेश में 28 हजार 822 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 302 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 244 को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS