बेदला ग्राम पंचायत के सरपंच और BDO को ग्रामीणों ने किया बंद !
आज महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में बेदला और इसके आसपास रहने वाले ग्रामीणों का गुस्सा फुट कर उबल पड़ा और बेदला गांव में शिविर में लोगों ने जमकर हंगामा किया। UIT से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर लोगों में आक्रोश था जो शिविर में उपस्थित अधिकारियों के ढुल मूल रवैये के कारण हंगामे में तब्दील हो गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुँच चूका है वही बेदला के ग्रामीणों ने महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर अधिकारियों सहित सरपंच को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। विभिन्न समस्याओं के चलते ग्रामीण कई दिनों से अपनी शिकायत यूआईटी से कर रहे थे। यूआईटी पेराफेरी क्षेत्र में आने के चलते लोगों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा था। फलस्वरूप लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया और अधिकारियों सहित सरपंच को ताले में बंद होना पड़ा।