Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / PM के आंसुओं से नहीं बचेंगे मरीज, राहुल गांधी का कोविड-19 पर श्वेत पत्र और 4 सलाह !

clean-udaipur PM के आंसुओं से नहीं बचेंगे मरीज, राहुल गांधी का कोविड-19 पर श्वेत पत्र और 4 सलाह !
News Agency India June 02, 2021 08:03 AM IST

PM के आंसुओं से नहीं बचेंगे मरीज, राहुल गांधी का कोविड-19 पर श्वेत पत्र और 4 सलाह !

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के कोविड मैनेजमेंट को लेकर कांग्रेस का ‘श्वेत पत्र’ जारी किया और कहा कि इसका उद्देश्य राष्ट्र को कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिहाज से तैयार करने में मदद देना है। उन्होंने कहा कि सारा देश जानता है कि कोविड-19 की तीसरी लहर आने वाली है, हम सरकार से इसके लिए तैयारी करने का अनुरोध करते हैं।

राहुल गांधी ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर लोगों की मौत पर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा, “ऐसे लोगों की भी मौत हुई जो बच सकते थे। PM के आंसुओं से नहीं ऑक्सीजन से बचेंगे मरीज , जो कि नहीं हुआ। मैं बहुत से लोगों को जानता हूं जिनके परिवार में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हुई है। पीएम के आंसू उन लोगों के दुख नहीं मिटा पाएंगे जिन्होंने अपनों को खो दिया। ''

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से देश को जो दर्द पहुंचा है, लाखों लोगों की मौत हुई है. कोरोना ने क्या किया है, ये देश जानता है. उन्होंने कहा, "इस रिपोर्ट का मकसद उंगली उठाना नहीं है। हम गलतियों को इसलिए सामने ला रहे हैं, ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके। समय रहते वैज्ञानिकों ने दूसरी लहर की भविष्यवाणी की थी। सरकार ने कदम नहीं उठाए। एक बार फिर हम वहीं खड़े हैं। तीसरी लहर आएगी। इसलिए हम कह रहे हैं कि सरकार को तैयारी करनी चाहिए। "

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन आदि की तैयारी करनी चाहिए। तेजी से टीकाकरण अभियान चला कर 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करना चाहिए। हमने विशेषज्ञों से बात कर यह रिपोर्ट बनाई है। इसका मकसद रास्ता दिखाने का है। श्वेत पत्र के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके चार मुख्य बिंदु हैं:-

1. कमी कहां रह गई, इसकी जानकारी होनी चाहिए।
2. तीसरी लहर की तैयारी की जाए. ऑक्सीजन, बिस्तर, दवाइयों की तैयारी।
3. कोरोना के आर्थिक-सामाजिक प्रभाव की बात। न्याय योजना की तरह गरीब लोगों, छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद करे सरकार। न्याय की जगह कोई और नाम रख लें।
4. कोरोना फंड बनाया जाए और जिनके घर में मौत हुई है, उनकी मदद की जाए।


हालांकि देश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े सवालों पर राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में क्या चल रहा है? उस पर बात कर कोरोना से ध्यान भटकाना नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि सरकार सभी राज्यों से समान व्यवहार करे। यह जिंदगी और मौत का सवाल है। सभी राज्यों को समान तरीके से टीका उपलब्ध करवाना चाहिए। इसमें पूर्वाग्रह नहीं आना चाहिए। बीजेपी सरकार-कांग्रेस सरकार में प्रतियोगिता नहीं करवानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सरकार के लिए इनपुट है। अगर सरकार इसे पढ़ेगी तो उसे फायदा होगा। सरकार विपक्ष, विशेषज्ञ, लोगों की बात सुने। मनमोहन सिंह ने सुझाव दिया तो मजाक उड़ाया गया, बाद में वही कदम उठाए। खुले दिमाग से काम करना होगा, बंद दिमाग से नहीं। जो गलती हुई है उसे स्वीकार करना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं कि सरकार आंकड़े छुपा रही है। मेरी राय में सरकारी आंकड़ों से 5 से 6 गुना ज्यादा मौत हुई है।

कोरोना की दूसरी लहर पर पीएम के वक्तव्य पर राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना से मौत दो तरह की होती है। एक जिसे बचाया जा सकता था, लेकिन नहीं बचाया जा सका. दूसरा जिन्हें नहीं बचाया जा सकता था। 90 फीसदी ऐसे लोग मरे हैं, जिन्हें बचाया जा सकता था। इसका सबसे बड़ा कारण समय पर ऑक्सीजन की कमी थी, जबकि देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री के आंसू उन परिवारों के आंसुओं को नहीं मिटा पाएंगे, जिनके परिजनों की मौत हुई है। उन्हें पता है कि पीएम के आंसुओं ने उनके परिजन को नहीं बचाया, ऑक्सीजन बचा सकता था। पीएम का फोकस दूसरी तरफ था। यह पूरा देश जानता है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS