Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / प्रदेश में विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी -पंचायती राज मंत्री

clean-udaipur प्रदेश में विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी -पंचायती राज मंत्री
DINESH BHATT April 27, 2022 10:17 AM IST

 

जयपुर, 26 अप्रेल। जब तक महिलाएं आर्थिक दृष्टि से मजबूत नहीं होंगी, प्रदेश विकास नहीं कर सकता हैं, इसलिए महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएं। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री रमेश चंद मीणा ने डूंगरपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘समूह सम्बल संवाद‘ कार्यक्रम के दौरान कही।

 

कार्यक्रम से पहले अतिथियोे ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री मीणा ने महिलाओं से वन टू वन संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान हेतु निर्देश दिये। राजीविका से जुडी महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक उन्नति के साथ-साथ पालन पोषण में भी मदद मिल रही है और वें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैै वहीं महिलाएं सभी फ्लैगशिप योजनाओं के प्रति जागरूक होकर लाभ ले रही है। 

 

श्री मीणा ने कहा कि समाज मे समानता लाने के लिए अब समूह केवल गरीब महिलाओं का ही बनेगा और उस समूह की अध्यक्ष भी वही महिला बने जो गरीब व वंचित हो तथा विकास के मुख्यधारा से अलग हो, इससे वह महिला खुलकर अपनी समस्या रख सकेगी। तभी सही मायने में इस योजना का लाभ गरीब महिलाओं को मिलेगा।  राजीविका की महिलाएं ही सरकार की फ्लेगशिप व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही धरातल पर जाकर विकास के कार्यो को देखेंगी। इससे सभी महिलाओं को काम मिलेगा। मंत्री श्री मीणा ने महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर डूंगरपुर विधायक श्री गणेश घोघरा ने कहा कि राजीविका से जुडने के बाद महिलाओं ने अपनी-अपनी सफलता की कहानी को साझा किया। इसे सुनने के बाद राजीविका योजना को शुरू करने का उद्देश्य सार्थक होता नजर आ रहा है।

 

इस मौके पर उन्होंने मनरेगा के तहत काम 100 से 125 दिन करने  के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शासन सचिव ग्रामीण विकास श्री के.के. पाठक ने कहा कि राजीविका से जुड़ने के बाद महिलाओं की आर्थिक उन्नती तो हुई है। इसके साथ ही महिलाओं का सामाजिक विकास भी हुआ है और समाज के विकास में भागीदारी निभा रही है।  उन्होने महिलाओं से कहा कि आप आगे चले हम आपके सहयोग के लिए सदैव आपके साथ है। साथ ही आय बढ़ाने के लिए महिलाओं को फलदार पौधे लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि आप भी हमें स्वयं सुझाव दे, जिससे हम सुधार कर सकें।

 

कार्यक्रम में डूंगरपुर जिला कलक्टर श्रीमति शुभम चौधरी ने कहा कि राजीविका से जुड़ने के बाद महिलाओं का कौशल विकास, आर्थिक उन्नती के साथ -साथ मानसिक विकास हुआ है।  उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता आई हैं। महिलाओं में अपने बच्चों को शिक्षा देने में जोर दे रहे है। यह भी राजीविका से जुड़ने के बाद बदलाव आया है।

 

कार्यक्रम में राजस्थान अनुसूचित जाति विकास वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्री शंकर यादव जी, डूंगरपुर विधायक श्री गणेश घोघरा, शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग श्री के.के. पाठक, जिला कलक्टर श्रीमति शुभम चौधरी,प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरदीप चोपड़ा, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सोमदत्त दीक्षित और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न पदाधिकारी और काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं ने भाग लिया।   

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS