वीडियो : स्मार्ट सिटी उदयपुर - पार्ट 1 सूरजपोल से गोवर्धन विलास की सड़क पर दिखती नाक़ामियाँ !
उदयपुर शहर में प्रवेश करते ही पर्यटकों को दिखती है नगर निगम उदयपुर की कारगुजारियाँ ! डिवाइडर ही टूटे हुए है !डिवाइडर की जालियां 5 किलोमीटर के क्षेत्र में 37 जगह पर टूटी हुई ! स्मार्ट सिटी होने के बाद भी डिवाइडर एक जैसे रंग में नहीं ! डिवाइडर की ईंटे पुरानी इस्तेमाल कर लेते है ठेकेदार ! कोई समरूपता नहीं डिवाइडर के रंग और रूप में ! डिवाइडर की जालियों पर घटिया कलर का इस्तेमाल ,नहीं रूक पाता कलर साल भर तक ! डिवाइडर के पौधों का कोई धनी धोरी नहीं,निगम नहीं करता सार संभाल ! जगह जगह सड़को और डिवाइडर पर पशु बैठे रहते है ! लगभग सभी विध्युत पोल क्षतिग्रस्त, विध्युत तार लटकते हुए बाहर रहकर दे रहे हादसे को न्यौता !
विध्युत पोल पर नहीं होता स्मार्ट सिटी के दिशा निर्देशों का पालन ,पोल अटे पड़े है केबल लाइन और विध्युत तारों से ! नहीं होता विध्युत पोल पर कलर सालों तक ! स्मार्ट सिटी गाइड लाइन्स को दर किनार कर लगा दी लाइट पोल पर ही विध्युत लाइन्स सिटी स्टेशन पर ! सूरजपोल चौराहे पर ही अव्यवस्थित विध्युत पोल जाम का कारण ,नहीं है प्रशासन को फिक्र ! करोड़ो खर्च कर बनवा दिए सिटी बस स्टेण्ड,लेकिन दूल्हे रूपी बस का अभी तक नहीं हुआ टेंडर !