Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / फ़ीस वृद्धि के खिलाफ सेंट्रल एकेडमी स्कूल के अभिभावक हुए लामबन्द,सभी स्कूल के अभिभावकों से जुड़ने को बोला !

clean-udaipur फ़ीस वृद्धि के खिलाफ सेंट्रल एकेडमी स्कूल के अभिभावक हुए लामबन्द,सभी स्कूल के अभिभावकों से जुड़ने को बोला !
News Agency India August 02, 2019 12:25 AM IST

फ़ीस वृद्धि के खिलाफ सेंट्रल एकेडमी स्कूल के अभिभावक हुए लामबन्द,सभी स्कूल के अभिभावकों से जुड़ने की अपील !

आज रविवार को गुलाब बाग में सेंट्रल एकेडमी अभिभावक संगठन की मीटिंग हुई। सर्व सम्मति से संगठन के पदाधिकारी बनाए गए और
बढ़ती फ़ीस पर संगठन ने अपने विचार व्यक्त कर गांधी प्रतिमा के समक्ष फ़ीस वृद्धि को लेकर विरोध जताया।
फ़ीस वृद्धि को एक हानिकारक कदम बताया और भविष्य में अगर यह वृद्धि होती रही तो छात्र छात्रा के हित के लिए यह समस्या विकराल रूप ले लेगी। अतः संगठन ने निर्णय लिया कि इस फ़ीस वृद्धि के विरोध में सेन्ट्रल एकेडमी स्कुल की मनमानी पर रोक लगाने के लिए विरोध प्रदर्शन के साथ सरकार से दरख्वास्त की जाएगी।

सेन्ट्रल एकेडमी स्कुल सरकार द्वारा विद्यार्थी हित के लिए प्रदत सुविधा और नियमों को मानने को तैयार नहीं है। सेन्ट्रल एकेडमी स्कुल के अभिभावक संगठन द्वारा हर साल फ़ीस वृद्धि, अलग-अलग तरह के शुल्क पार्किंग में भी क्लास वाइज अलग-अलग शुल्क, स्टेशनरी,और आर्थिक हिंसा के विरोध में संगठन ने लामबंद होकर स्कूल प्रशासन की मनमानी के विरोध में गांधी प्रतिमा के समक्ष गुलाब बाग में विरोध जताया और सभी ने निष्पक्ष जांच की मांग करी।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS