उदयपुर उपमहापौर पद के लिए भाजपा से पारस सिंघवी और कांग्रेस से शंकर चंदेल !
आज सुबह उदयपुर उपमहापौर पद के लिए भाजपा से पारस सिंघवी और कांग्रेस से शंकर चंदेल ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी के समक्ष रखा। इसी के साथ उदयपुर भाजपा में पिछ्ले कई दिनों से हो रहे कयासों का पटाक्षेप हो गया और भाजपा की ओर से उपमहापौर पद के लिए दो उम्मीदवारों की बात खारिज हो गयी।
आपको बताते चले कि उदयपुर भाजपा का गुलाब चंद कटारिया ग्रुप तारा चंद जैन की पैरवी में लगा था वही कुछ पार्षदों सहित उदयपुर,जयपुर और दिल्ली के कुछ भाजपा और बड़े संघ के कार्यकर्त्ता पारस सिंघवी के नाम को आगे बढ़ा रहे थे। आखिरकर उदयपुर भाजपा ने पारस सिंघवी के नाम पर मुहर लगा दी।
वही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में शंकर चंदेल को मैदान में उतारा है लेकिन पारस सिंघवी की जीत तय मानी जा रही है। दो नामों अलावा किसी ओर उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा है।