वीडियो : तेज़ तर्रार पारस सिंघवी ने गिनाई उपलब्धियाँ,माना क्वालिटी में चूक हुई है निगम कार्यों में !
उदयपुर में निकाय चुनाव दिलचस्प होते जा रहे है। एक तरफ भाजपा अपना कद बचाने में जुट गयी है और उसे पता है कि जनता में उदयपुर नगर निगम के कामों को लेकर नाराजगी है और इसी कारण सम्भवतया सिर्फ 4 पार्षदों को भाजपा से मौका दिया गया। भाजपा के इन चार पार्षदों में सबसे चर्चित चेहरा है 'पारस सिंघवी' ।
पारस सिंघवी को भाजपा कैडर के तेज़ तर्रार और मिलनसार नेता के रूप में जाना जाता है और आप उदयपुर की आम जनता के लिए सुलभ भी रहते है। पारस सिंघवी ने न्यूज़एजेंसीइंडिया को दिए अपने साक्षात्कार में जहाँ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के ढेरों कामो का जिक्र किया वहीँ उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि उदयपुर नगर निगम के कामों में कही न कही क्वालिटी की समस्या है और साथ ही उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि कहीं न कहीं हम रोड और डिवाइडर के कामों में गलती हुई है क्योंकि जब ठेकेदार टेण्डर राशि से भी 40 प्रतिशत नीचे टेंडर भर देते है तो वे क्वालिटी का काम कैसे करेंगे ?साथ ही ये भी स्वीकार किया कि निगम के उध्यानो की हालत खस्ताहाल है।