भारतीय सेना ने पुलवामा और अवंतिपोरा में दो दुर्दान्त आतंकवादियों को मारा !
पंजगाम ,पुलवामा एनकाउंटर में आज तड़के 2 आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों के संभावित रूप से हिज्बुल से जुड़े होने की संभावना थी।
पंजगाम पुलवामा ऑपरेशन में दूसरा आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है और खोज अभियान अभी भी जारी है।एनकाउंटर सर्च के दौरान एक ओर आतंकी का शव मिला है। 130 बटालियन सीआरपीएफ, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के आतंकियों और सैनिकों के बीच अवंतिपोरा, पुलवामा के पंजगाम गांव में आज 2.30 बजे मुठभेड़ हुई।आतंकियों में से एक की पहचान हिज़्ब कमांडर के रूप में शोकातत आह हिज्बी के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से सक्रिय था।
सरकारी बलों ने पुलवामा के मुर्रन गाँव में घेर कर खोज अभियान शुरू किया। सरकारी बलों ने मुर्रान के शंगारपोरा मुहल्ले के सभी निकास और प्रवेश स्थलों को सील कर दिया। इस बीच पुलवामा के पंजगाम गांव में अभी भी एनकाउंटर चल रहा है।