Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर के शिकारबाड़ी में पैंथर की लगातार दो दिन से दस्तक,अलसुबह घुमने वाले रहे सावधान !

clean-udaipur उदयपुर के शिकारबाड़ी में पैंथर की लगातार दो दिन से दस्तक,अलसुबह घुमने वाले रहे सावधान !
News Agency India September 02, 2019 04:24 PM IST

उदयपुर के शिकारबाड़ी में पैंथर की लगातार दो दिन से दस्तक,अलसुबह घुमने वाले रहे सावधान !

20 अगस्त 2019 से पैंथर का एक जोड़ा जहाँ निरन्तर उदयपुर शहर में दस्तक दे रहा है। वही पिछले तीन दिनों से पैंथर की एक्टिविटी गोवर्धन विलास के शिकारबाड़ी के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारी अजय चित्तोड़ा के अनुसार शिकारबाड़ी के पीछे बाँकी वन्य रेंज में सामान्यतया पैंथर देखे गए है जो शिकार की तलाश में कभी कभी दूध तलाई ,शिकारबाड़ी और जलबुर्ज के आसपास आ जाते है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने ही पैंथर को विचरण करते शिकारबाड़ी के आसपास देखा है। वन विभाग को इस नयी पैंथर की हलचल के बारे में खबर नहीं है।

पूर्व में वैसे भी पीछोला के आसपास कई जंगली वन्य जीव आसानी से पाए जाते थे और धीरे धीरे पीछोला के वन्य क्षेत्र में पाबन्दी के बावजूद कई निर्माण होते चले गए और पैंथर के शिकार खत्म होते चले गए। अब पैंथर को खरगोश ,नेवले जैसे छोटे शिकार भी वन क्षेत्र में नहीं मिल पा रहे और मजबूरन इन्हे शहर की तरफ रुख करना पड रहा है। सुबह जल्दी गोवर्धन सागर के आसपास ,गुलाब बाग और दूध तलाई की ओर मॉर्निंग सैर करने वालों और सीसारमा से आने वाले वाहन सवारों को सावधानी बरतने की ताकीद की जाती है और अल सुबह अगर इन इलाकों में यदि आपको यकायक कुत्तों के एक साथ भोकने की आवाज़ आये तो समझ जाइये कि शायद पैंथर आसपास हो सकता है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS