फोटो : सीसीटीवी फुटेज में दिखा उदयपुर के एमपीयूएटी परिसर में पैंथर,लोगों में खौफ !
पैंथर निरन्तर उदयपुर शहर में दस्तक देते चले जा रहे है। छः दिन पहले पैंथर की एक्टिविटी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविध्यालय के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही है। इससे पहले पूर्व में विश्वविध्यालय परिसर सहित चित्रकूट नगर और ढीकली के आसपास में पैंथर देखे गए है जो शिकार की तलाश में कभी कभी उदयपुर शहर के आसपास आ जाते है। फिलहाल पैंथर की गतिविधि CCTV कैमरे में नज़र आयी है और स्थानीय लोगों ने ही पैंथर को विचरण करते विश्वविध्यालय के आसपास देखा है। वन विभाग को इस नयी पैंथर की हलचल के बारे में विश्वविध्यालय प्रशाशन ने खबर देकर इसे पकड़ने का आग्रह किया है।
अभी 3 फरवरी 2020 को ही सुबह दूध तलाई के पास पैंथर घूमते हुए राज परिवार के महलों में पहुँच गया था । इससे पहले 20 अगस्त 2019 से पैंथर का एक जोड़ा जहाँ निरन्तर उदयपुर शहर में दस्तक दे रहा है। कई दिनों से पैंथर की एक्टिविटी गोवर्धन विलास के शिकारबाड़ी के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही थी । वन विभाग के अधिकारी अजय चित्तोड़ा के अनुसार शिकारबाड़ी के पीछे बाँकी वन्य रेंज में सामान्यतया पैंथर देखे गए है जो शिकार की तलाश में कभी कभी दूध तलाई ,शिकारबाड़ी और जलबुर्ज के आसपास आ जाते है।