News Agency India
December 02, 2019 05:14 AM IST
शहर के माछला मगरा इलाके फिर दिखा पैंथर, !
उदयपुर. माछला मगरा के आबादी क्षेत्र में पैंथर की आवाजाही बढऩे से लोगों में दहशत का माहौल है। पैंथर के आबादी क्षेत्र तक आने से लोगों में भय है। बीते एक माह से इस क्षेत्र में कई बार पैंथर को देखा गया।हालांकि पैंथर पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में ही दिखाई दिया। पैंथर ने अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन पिछले दो दिनों से पैंथर का आबादी क्षेत्र की ओर रुख करने से लोगों में भय व्याप्त है।लोगों ने बताया कि रात को पैंथर ने कुत्ते का शिकार करने माछला मगर की तरफ आते है ।वन विभाग को सुचना दे दी गयी है और वन विभाग ने पहले से ही वहाँ पिंजरा लगा रखा है।
पिछले सात दिनों से पैंथर की एक्टिविटी गोवर्धन विलास के शिकारबाड़ी और माछला मगर के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk