Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / देखिये फोटो : 23 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ उदयपुर सिटी पैलेस की गैलरी से !

clean-udaipur देखिये फोटो : 23 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ उदयपुर सिटी पैलेस की गैलरी से !
News Agency India February 01, 2020 06:26 AM IST

देखिये फोटो : 23 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया तेंदुआ उदयपुर सिटी पैलेस की गैलरी से !

दूध तलाई के पास तेंदुआ घूमते हुए राज परिवार के महलों में पहुँच गया। कुछ लोग तेंदुए के दरबार हाल के आस पास देखे जाने की बात कह रहे थे । तेंदुए को समोर बाग गार्डन में भी घूमते हुए देखा गया था। ये पहला मौका है जब तेंदुआ घूमते हुए महलों के अंदर पहुँच गया है। महलों के सारे दरवाज़े बंद कर दिए गए और वन विभाग की टीम ने तेन्दुए की तलाश जारी रखी । पूरे दिन वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए को पैलेस परिसर में ढूंढते रहे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

23 घंटे के अथक प्रयासों के बाद सिटी पैलेस दरबार हाल में फसे पैंथर को देर रात 10 बजकर 30 मिनट पर वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्युलाइस कर पकड़ लिया। इससे पहले गैलरी में घुसने के बाद डर के मारे सामान के बीच छुपा रहा जिस पर CCTV से नज़र भी रखी जा रही थी। इससे पहले उसे पकड़ने के लिए शिकार के साथ पिंजरा लगाया गया था जिसे रात खाने के पैंथर करीब आया और वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्युलाइस कर उसे पकड़ लिया। इसी बीच राजमहल के मुख्य गेट सहित अन्य दरवाजे बंद कर दिए गए और पर्यटकों की आवाजाही भी बंद कर दी गयी थी।

पैंथर रात 12 बजे के आसपास पैलेस की दरबार हाल की गैलरी में घुसा था और चौकीदारों ने उसकी दहाड़ की आवाज़ भी सुनी थी। इससे पहले 20 अगस्त 2019 से पैंथर का एक जोड़ा जहाँ निरन्तर उदयपुर शहर में दस्तक दे रहा है। कई दिनों से पैंथर की एक्टिविटी गोवर्धन विलास के शिकारबाड़ी के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारी अजय चित्तोड़ा के अनुसार शिकारबाड़ी के पीछे बाँकी वन्य रेंज में सामान्यतया पैंथर देखे गए है जो शिकार की तलाश में कभी कभी दूध तलाई ,शिकारबाड़ी और जलबुर्ज के आसपास आ जाते है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने ही पैंथर को विचरण करते शिकारबाड़ी के आसपास देखा है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS