उदयपुर के पैलेस में घुसा तेंदुआ ,दरबार हाल समेत महलों को किया बंद !
आज सुबह दूध तलाई के पास तेंदुआ घूमते हुए राज परिवार के महलों में पहुँच गया। कुछ लोग तेंदुए के दरबार हाल के आस पास देखे जाने की बात कह रहे है। तेंदुए को समोर बाग गार्डन में भी घूमते हुए देखा गया है। ये पहला मौका है जब तेंदुआ घूमते हुए महलों के अंदर पहुँच गया है। महलों के सारे दरवाज़े बंद कर दिए गए है और तेन्दुए की तलाश जारी है।
इससे पहले 20 अगस्त 2019 से पैंथर का एक जोड़ा जहाँ निरन्तर उदयपुर शहर में दस्तक दे रहा है। कई दिनों से पैंथर की एक्टिविटी गोवर्धन विलास के शिकारबाड़ी के आसपास अलसुबह और देर रात देखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारी अजय चित्तोड़ा के अनुसार शिकारबाड़ी के पीछे बाँकी वन्य रेंज में सामान्यतया पैंथर देखे गए है जो शिकार की तलाश में कभी कभी दूध तलाई ,शिकारबाड़ी और जलबुर्ज के आसपास आ जाते है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने ही पैंथर को विचरण करते शिकारबाड़ी के आसपास देखा है।