वीडियो : बनी के सिटी हाई स्कूल में मचा कोहराम,स्कूल की लड़कियां करने लगी अजीब हरकतें !
बनी के सित्ति हाई स्कूल मे एक अजीब तरह की बिमारी सामने आई, डाँ भी है हैरान है और स्कुल मे कोहराम मच गया है।
स्कूल के प्रभारी मुख्य अध्यापक परवेज अहमद ने कहा कि 15 दिन पहले दो बच्चियों के साथ ऐसी घटना पेश आई थी। उसके बाद बच्चों की संख्या बढ़ती गई। परवेज अहमद ने बताया कि ऐसी अजीब घटना कुछ शिक्षकों के साथ भी हो चुकी है।
इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ और एसडीएम बनी को भी सूचित किया था। शुक्रवार को एसडीएम बनी मेडिकल टीम सहित स्कूल पहुंचे थे और यहां की स्थिति जानी थी। स्वास्थ्य जांच में कोई भी छात्र किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं पाया गया।
उन्होंने कहा कि सुबह जैसे ही प्रार्थना सभा शुरू होती है तो उस दौरान ही बच्चे जोर से चिल्लाने और रोने लगते हैं। इसके साथ ही बेहोश होना शुरू हो जाते हैं। यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहता है। कुछ बच्चों के अभिभावकों में प्रवीण सिंह और हंस राज ने बताया कि इससे पहले उनके बच्चों के साथ कभी घर में ऐसी घटना नहीं हुई। अभी भी जब बच्चे स्कूल से घर पहुंच जाते हैं तो कुछ नहीं होता है, लेकिन जैसे ही स्कूल में पहुंचते हैं तो बच्चे रोना, चिल्लाना और बेहोश होना शुरू हो जाते हैं।