Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पंच गौरव कार्यक्रम— अजमेर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का हुआ समापन

clean-udaipur पंच गौरव कार्यक्रम— अजमेर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का हुआ समापन
Aayushman Bhatt March 27, 2026 12:29 PM IST
जयपुर, 26 मार्च। पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अजमेर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभाखोज आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में गुरूवार को सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिरकत करते हुए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले 100 खिलाड़ियों को कबड्डी खेल किट वितरित की तथा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित 40 प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रति खिलाड़ी 10 हजार रुपये मूल्य की ट्रैक सूट, मैट शूज, दो टी-शर्ट, दो शॉट्र्स एवं किट बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
 
समारोह को संबोधित करते हुए श्री देवनानी ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार द्वारा खेलों में उभरती प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने खेल अभ्यास में निरंतर जुटे रहें तथा हार-जीत को सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना से स्वीकार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अभी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वे भी निरंतर प्रयास और समर्पण से सफलता प्राप्त कर सकते हैं तथा अपने शहर और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।
 
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष श्री रमेश सोनी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS