दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आंतकवादियो के ग्रेनेड हमले में आठ घायल !
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर आतंकवादियों द्वारा किये गए ग्रेनेड हमले में कम से कम आठ लोग घायल हो गए है।उन्होंने यहां से 55 किलोमीटर दूर अनंतनाग शहर में भारी सुरक्षा वाले परिसर के बाहर एक सुरक्षा गश्ती दल पर सुबह 11 बजे के आसपास ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड, हालांकि लक्ष्य से चूक गया और सड़क के किनारे विस्फोट हो गया, जिससे आठ पैदल यात्रियों को चोट लग गयी, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
हमले से कस्बे के लोगों में दहशत फैल गई। इस क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया है और हमले के पीछे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है।किसी भी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।