पाकिस्तान कर रहा हथियारों का जमावड़ा LOC पर,आम लोगों को बना रहा ढाल !
जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह POK को लेकर बयान दे रहे है उससे डर कर पाकिस्तान न सिर्फ घबरा कर पीओके की तरफ पाकिस्तान रिजर्व बल की टुकड़ियां भेज रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके (POK) में 1999 के करगिल युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तान की तरफ से सेना का मूवमेंट LOC पर देखने में आ रहा है।
पाक अधिकृत कश्मीर के में सेना के ट्रकों में भारी हथियार लाए जा रहे हैं और इन्हें ढंक कर सीमा के पास लाया जा रहा है ताकि स्थानीय लोगों को यह पता न चल सके कि इन ट्रकों में कौन से हथियार जा रहे है ? इसके साथ ही LOC और POK पाक अधिकृत कश्मीर के कई इलाकों से इंटरनेट बंद कर दिया गया ताकि सूचनाएँ इंटरनेट की दुनिया में बाहर न जा सके। बर्फबारी बढ़ने से पहले पाकिस्तान सेना नीलम घाटी के आसपास के इलाकों में सेना की टुकड़ियों को बढ़ा रही है और अपने मूवमेंट को गोलीबाजी करके छूपाने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तान किसी भी भारतीय हमले का जवाब देने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को अपना ढाल बना रहा है। जहाँ पाकिस्तानी सेना ने POK से पाकिस्तान जाने वाली सड़को पर बैरिकेड लगा कर लोगों को पाकिस्तान में घुसने से रोक रहा है वही प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को एलओसी पर बसे लोगों को अपने घर नहीं छोड़ने के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने जो आर्थिक मदद की घोषणा की है उसके अनुसार सीमा के पास रहने वाले वाले सभी 33,498 परिवारों की महिलाओं को हर महीने 10 डॉलर दिए जाएंगे। यदि कोई परिवार सीमा से हट जाता है तो पैसे वापस ले लिए जाएंगे।
पिछले 72 घंटों के दौरान LOC पर पाकिस्तानी सेना बट्टल,टट्टा पानी और लीपा घाटी में कई बार सीज़फायर का उल्लंघन कर भारतीय रिहायशी इलाकों में मोटार्र और गोलिया दाग रही है और भारतीय पोस्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिसका भारतीय सेना ने गुरुवार शाम से मुँहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया और बदले में की गयी कार्यवाही में बट्टल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के सीज फायर उलंघन के जवाब में भारतीय सेना ने 10 से ज्यादा पाक सैनिक मार गिराए है।