नए साल पर पाकिस्तान ने किया सीज़फायर उल्लंघन,भारत ने दिया कड़ा जवाब,ऑपरेशन जारी !
बुधवार को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारी हथियारों से लैस पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैन्यकर्मी शहीद हो गए।घुसपैठियों को खारी थरेट जंगल में रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
नौशेरा सेक्टर में तलाशी अभियान जारी है। साथ ही नक्याल ,शेरदारा ,चारिकोट ,टट्टापनी और कोटली सेक्टर में 1 जनवरी 2020 की पूरी रात पाकिस्तान सेना की ओर से भारी फायरिंग का माकूल जवाब भारतीय सेना ने दिया है। POK स्थित टट्टापानी की पाकिस्तानी पोस्ट से पाक सेना सफ़ेद झण्डे दिखाकर भाग खड़ी हुई है।