Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / पाकिस्तान एयरलाइन फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट समझकर खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप !

clean-udaipur पाकिस्तान एयरलाइन फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट समझकर खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप !
News Agency India June 02, 2019 07:40 AM IST

पाकिस्तान एयरलाइन फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट समझकर खोल दिया इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप !

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक उड़ान में सवार एक महिला यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार शौचालय समझ कर खोल दिया जिससे वहाँ अफरा तफरी का माहौल बन गया ।पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी ने कहा कि विमान शनिवार को तड़के मैनचैस्टर हवाई अड्डे के रनवे पर खड़ा था। इसी दौरान महिला यात्री ने बटन दबा दिया जिससे आपातकालीन निकास द्वार खुल गया।

पीआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पीआईए की मैनचैस्टर उड़ान पीके 702 सात घंटे देरी से रवाना हुई। रवानगी शुक्रवार रात में विलंबित हुई जब विमान की एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया जिससे आपातकालीन ढलान सक्रिय हो गया।’’घटना के बाद मानक संचालन प्रक्रिया के तहत करीब 40 यात्रियों को उनके सामान के साथ विमान से नीचे उतारा गया।पीआईए ने कहा कि यात्रियों के परिवहन और होटल में ठहरने का इंतजाम किया गया और बाद में उन्हें अन्य उड़ान से भेजा गया।पीआईए के मुख्य कार्यकारी एयर मार्शल अरशद मलिक ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं।पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी वर्षों से घाटे में चल रही है और सरकार उसकी हालत सुधारने का प्रयास कर रही है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS