LOC पर पाकिस्तानी सेना के सीज़फायर उलँघन पर भारतीय सेना का कड़ा जवाब,10 से ज्यादा पाक सैनिक ढेर !
पिछले 72 घंटों के दौरान LOC पर पाकिस्तानी सेना बट्टल,टट्टा पानी और लीपा घाटी में कई बार सीज़फायर का उल्लंघन कर भारतीय रिहायशी इलाकों में मोटार्र और गोलिया दाग रही है और भारतीय पोस्ट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है जिसका भारतीय सेना ने गुरुवार शाम से मुँहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया और बदले में की गयी कार्यवाही में बट्टल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के सीज फायर उलंघन के जवाब में भारतीय सेना ने 10 से ज्यादा पाक सैनिक मार गिराए है।
शुरूआती रिपोर्ट्स में हालाँकि 10 से ज्यादा पाक सैनिक मार गिराए जाने की खबरे है लेकिन सूत्रों और पाकिस्तान मीडिया के अनुसार मरने वाले पाक सैनिकों की सँख्या इससे कही ज्यादा हो सकती है। शुक्रवार सुबह से ही LOC के लीपा सेक्टर में दोनों ओर से भारी फायरिंग अब भी जारी है और हालात तनावपूर्ण है।