Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / ऑनलाइन एग्जाम की नौटंकी ऐसी कि सभी बच्चें बन सकते टॉपर !

clean-udaipur ऑनलाइन एग्जाम की नौटंकी ऐसी कि सभी बच्चें बन सकते टॉपर !
News Agency India August 01, 2020 10:20 PM IST

ऑनलाइन एग्जाम की नौटंकी ऐसी कि सभी बच्चें बन सकते टॉपर !

शहर के कई स्कूल्स इन दिनों ऑनलाइन एग्जाम आयोजित करवा रहे है । चाहे बच्चों को और इनके अभिभावकों को ऑनलाइन क्लास में कुछ समझ आया हो या न हो।

कई अभिभावकों के साथ तो ये समस्या है कि वे ऑनलाइन एग्जाम और स्टडी की दुनिया की ABCD तक नहीं जानते है। फिर इन्हीं अभिभावकों को तरह तरह की लॉगिन id बनाकर उनके बच्चों को एग्जाम और स्टडी के लिए कहा जा रहा है।

ऑनलाइन स्टडी की सूचना के लिए एक अलग एप्पलीकेशन , फिर उसके बाद ऑनलाइन एग्जाम के लिए अलग गूगल फॉर्म जैसी एक और एप्पलीकेशन और स्टडी के लिए ज़ूम और गूगल मीट जैसी एप्पलीकेशन। इसके साथ ही कई स्कूल pdf और word की फाइल्स तक भेज रहे जिन्हें ओपन करने के लिए दो अलग अलग मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना होता है।

पहले ही बच्चें ही नहीं अभिभावक तक अवसाद में है कि उन्हें फीस देने के बाद भी इनके बच्चों को अब तक कुछ खास समझ नही आ रहा ।

लेकिन ऑनलाइन एग्जाम की विश्वसनीयता ही दाव पर है जिसका बच्चें जम कर खूब फायदा उठा भी रहे है। ऑनलाइन एग्जाम में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर देने होते है जिसे कई बार बच्चें या तो ग्रुप बना कर दे रहे या अपने अभिभावकों के साथ । इसके साथ ऑनलाइन एग्जाम देते वक्त गूगल का भी सहारा ले रहे है।

इस तरह ऑनलाइन एग्जाम एक नॉटंकी बन के रह गए है। इसको करवाने के पीछे कही न कही फीस लेने की मंशा शामिल है ताकि स्कूल अभिभावकों को कह सके कि लॉक डाउन के दौरान भी उन्होंने पढ़ाई भी करवाई और एग्जाम भी लिए,इसलिए इन महीनों की फीस भी देनी होगी।

लेकिन ऑनलाइन एग्जाम और पढ़ाई का दूसरा पहलू भी है। बच्चों में अवसाद और हीन भावना। कई बच्चों के सिर दर्द हो रहे तो कई बच्चों की आँखों मे जलन।कई बच्चें ऑनलाइन स्टडी में समझ नही पा रहे और होम वर्क तक नही कर पा रहे। इसके साथ ही कई घरों में अभिभावक इतने टेक्नो सेवी नहीं है कि बच्चों को गाइड कर पावे।

लेकिन फीस के लिए ऑनलाइन स्टडी और एग्जाम का नाटक की आड़ में बच्चों के मासूम मन और अभिभावकों की जेबों को बली का बकरा बनाया जा रहा है।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS