उदयपुर के सवीना कोरोना संदिग्धों में बाकी लोगों में केवल एक पॉजिटिव, शेष संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव !
उदयपुर के एक ही परिवार के 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशाषन सतर्क हो गया था, वहीं आम जनता में इस न्यूज़ को लेकर काफी चर्चाओं का दौर चल रहा था।
इसी बीच एक राहत भरी खबर आयी है जिसकी उदयपुर के CMHO दिनेश खराड़ी ने फ़ोन पर पुष्टि भी करी है कि सवीना के केवल एक संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाकी सभी संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उपरोक्त व्यक्ति परिवार वालों का रिश्तेदार है जिसे पहले ही हॉस्पिटल में लाकर क़वारन्टीन कर लिया गया था।
कुल मिलाकर अब उदयपुर के कुल 15 लोग कोरोना पॉजिटिव है।