Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / सीवरेज लाइनों के हर जोन के लिए हो एक प्रभारी कार्मिक-डॉ अनिल मेहता !

clean-udaipur सीवरेज लाइनों के हर जोन के लिए हो एक प्रभारी कार्मिक-डॉ अनिल मेहता !
News Agency India February 01, 2021 04:47 AM IST

सीवरेज लाइनों के हर जोन के लिए हो एक प्रभारी कार्मिक-डॉ अनिल मेहता !

उदयपुर, 31 जनवरी, झील क्षेत्र में सिवरेज के बार बार चोक होने , सीवरेज पाइपों के टूटने फूटने की समस्या को देखते हुए झील क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली के लिए एक पृथक सीवरेज प्रकोष्ठ बनाया जाना चाहिए । यह विचार रविवार को आयोजित झील संवाद में व्यक्त किये गए।

झील संरक्षण समिति से जुड़े विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा झीलें पेयजल का स्त्रोत है तथा एक संवेदनशील इको सिस्टम है । नागरिकों के स्वास्थ्य सहित आजीविका का स्त्रोत पर्यटन व्यवसाय झीलों पर आधारित है अतः झीलों को सीवरेज मुक्त रखना बहुत जरूरी है।

मेहता ने कहा कि झील क्षेत्र की सीवरेज लाइनों को अलग अलग ज़ोन में बांट हर जोन के लिए एक प्रभारी कार्मिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए ।

भीतरी शहर स्मार्ट सिटी में सम्मिलित है। स्मार्ट सिटी योजना के इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीकी प्रावधान से फंड प्राप्त कर सेंसर आधारित कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने से पाइप लाइनों में प्रवाह, मेनहोल में जल मल स्तर , हानिकारक गैसों की उपस्थिति , लीकेज इत्यादि की रीयल टाइम जानकारी मिल सकेगी व प्रभावी देखरेख व उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।

झील विकास प्राधिकरण के सदस्य तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि झील क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली में खराबी से भूजल की गुणवत्ता पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। अतः प्रति माह एक बार किनारों के झील जल एवं झील क्षेत्र के भूजल की गुणवत्ता का मापन होना चाहिए । इससे सुधार प्रयासों का खाका बनाने में मदद मिलेगी। गुणवत्ता के यह आंकड़े सार्वजनिक रूप से भी प्रदर्शित होने चाहिए।

गांधी मानव कल्याण सोसायटी के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने कहा कि सीवरेज प्रणाली की देखरेख में नागरिकों को भी जोड़ना चाहिए। हर ज़ोन में स्वैछिक आधार पर कार्य करने वाले युवा व विषय को समझने वाले नागरिक स्वयंसेवक स्थानीय निकायों के साथ मिलकर सिवरेज व्यवस्था की देखरेख व दक्षता बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है ।

संवाद से पूर्व पिछोला झील के बारीघाट पर श्रमदान कर झील मित्रो ने झील पर तैरती हुई पॉलीथिन,नमकीन के पाउच, खाद्य व घरेलू सामग्री, नारियल, फूल मालाये, व पानी शराब की बोतलें निकाली।

श्रमदान में मोहन सिंह चौहान , द्रुपद सिंह चौहान , गोपाल कुमावत,बंटी कुमावत,झील सुरक्षा एवं संवर्धन प्राधिकरण के सदस्य तेज शंकर पालीवाल एवं गांधी मानव सोसायटी के निदेशक नन्द किशोर शर्मा सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS