उदयपुर के सेक्टर 14 में दुबई रिटर्न कोरोना संदिग्ध, आरंभिक जांच में नेगेटिव !
उदयपुर के सेक्टर 14 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया ,जब कुछ मोहल्ले वालों ने सेक्टर 14 बी ब्लॉक,घर नंबर 2 के निवासी दीक्षांत खुल्लर के बारे में बताया कि यह व्यक्ति हाल ही में दुबई से रिटर्न हुआ है और इसकी एयरपोर्ट पर भली-भांति स्क्रीनिंग नहीं की गई है। पिछले 2 दिन से यह मोहल्ले में ही रह रहा था।
इस पर गोवर्धन विलास क्षेत्र में स्थित मेडिकल टीम तुरंत कोरोना संदिग्ध के निवास पर पहुंची। वहां पर मेडिकल टीम के साथ कोरोना संदिग्ध के परिवार वालों ने मेडिकल टीम को जांच नहीं करने दी और सहयोग नहीं किया। इस पर सीएमएचओ से वरिष्ठ अधिकारी डॉ मनीष चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और समझा-बुझाकर संदिग्ध के परिवार को तैयार करवाया। सीएमएचओ से वरिष्ठ अधिकारी डॉ मनीष चौधरी ने न्यूज़एजेंसीइंडिया के वरिष्ठ दिनेश भट्ट को बताया आरंभिक जांच में लक्षण नेगेटिव पाए गए है। मेडिकल जाँच कर कोरोना संदिग्ध को महाराणा भूपाल अस्पताल ले जाया गया है।