राहत : उदयपुर में शाम 7 बजे की रिपोर्ट में 1 कोरोना पॉजिटिव !
उदयपुर में कोरोना रोगियों के मिलने का सिलसिला आज 17 मई 2020 के दिन सुबह से चालू है।शाम 7 :10 पर प्राप्त सुचना में 186 में से 185 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 01 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गया है जो की उथरदा गांव का रहने वाला है और बैंगलोर से हाल ही में लौटा था।
इससे पहले सुबह 9:22 पर CMHO से मिली जानकारी के मुताबिक 529 में से 512 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 17 लोग पॉजिटिव पाए गए थे ।
इस तरह 17 मई 2020 तक उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 380 हो गयी है।