पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सूचना तकनीक से सुशासन पर होगी चर्चा !
जयपुर, 17 अगस्त। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयन्ती पर शुक्रवार (20 अगस्त) को राजस्थान इनोवेशन विजन (राजीव-2021) कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया जाएगा।
सूचना तकनीक से सुशासन (आईटी फॉर गुड गवर्नेन्स) की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के इनोवेशन सलाहकार रहे सेम पित्रोदा द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्व. राजीव गांधी द्वारा देश को दिए गए योगदान पर चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुए नवाचारों एवं आमजन को इससे मिले लाभ के बारे में चर्चा होगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आई-स्टार्ट वर्चुअल इन्क्यूबेशन कार्यक्रम लॉंन्च करेेंगे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 21 चयनित स्टार्ट अप्स को फण्ड का वितरण भी किया जाएगा।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en