Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / दीवाली पर भी सूरजपोल चौराहा रहेगा ठेकड़े वाली सड़क में,दीवाली बाद शुरू करेगा निगम काम !

clean-udaipur दीवाली पर भी सूरजपोल चौराहा रहेगा ठेकड़े वाली सड़क में,दीवाली बाद शुरू करेगा निगम काम !
News Agency India October 02, 2020 01:18 PM IST

दीवाली पर भी सूरजपोल चौराहा रहेगा ठेकड़े वाली सड़क में,दीवाली बाद शुरू करेगा निगम काम !

उदयपुर के सूरजपोल चौराहें की बदहाली जग जाहिर है। वर्तमान में उदयपुर नगर निगम ने उदयपुर के सबसे व्यस्त सूरजपोल चौराहें के चारों ओर के सड़क के खड्डे को पेचवर्क द्वारा भर दिया गया है। पेचवर्क भी ऐसा है कि सड़कों पर ठेकड़े स्पष्ट रूप से नज़र आ रहे है। वाहन इस चौराहें पर अब भी हिचकोलें खा रहे है।

महत्वपूर्ण बात ये है कि सूरजपोल चौराहा शहर का सबसे मुख्य चौराहें में से एक है और नगर निगम उदयपुर का ऑफिस भी इससे नज़दीक ही है फिर भी उदयपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी अब तक चौराहें का विकास नहीं कर पायी है। सूरजपोल चौराहे का स्मार्ट सिटी का काम आज भी अधूरा है। अभी तक न तो गार्डन की चारदीवारी बन पायी है और न ही गार्डन में लाइट्स लग पायी है। प्रकाश के त्यौहार में सूरजपोल चौराहा अँधेरे में रह सकता है क्योंकि पूर्व में हटवायी गयी सूरजपोल की हाई मास्क लाइट भी उदयपुर नगर निगम और स्मार्ट सिटी उदयपुर दोबारा लगवाना भूल गए है।

चौराहें पर लगाए गए मिनिएचर फ़व्वारे आज तक जनता चालू होता देख नही पायी है और अव्यवस्थाओं का शिकार उदयपुर का सबसे बड़ा चौराहा प्रशाशनिक लापरवाही का शिकार है। इसके साथ ही उदयपुर नगर निगम ने सूरजपोल चौराहैं का काम पूरा हुए बगैर ही सूरजपोल चौराहें को शहर के एक बड़े अस्पताल को गोद देने का मानस बना कर तैयारियां भी शुरू कर दी है। दबे स्वर में निगम अधिकारी कह रहे कि चौराहे का काम अब ये ही हॉस्पिटल वाले पूरा करेंगे। लेकिन प्रश्न ये है कि स्मार्ट सिटी उदयपुर के सूरजपोल चौराहें की टेण्डर डिज़ाइन डाक्यूमेंट्स के आधार पर अब भी काम अधूरा है। उदयपुर नगर निगम को सूरजपोल चौराहें को गोद देने की ऐसी क्या जल्दी है कि काम पूरा हुए बगैर इसे निजी हाथों में दिया जा रहा है। क्या निजी संस्थान सूरजपोल चौराहें पर हाई मास्क लाइट लगवा पाएगी ? क्या पार्क लाइट्स लगवा पाएगी ?

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

इसके साथ ही उदयपुर के इस चौराहे के ट्यूबवेल में पानी भी जनवरी महीने तक खत्म हो जाता है और निगम ने कोई अतिरिक्त ट्यूबवेल भी नहीं खुदवाया है। ऐसे में जनवरी के बाद पौधों को पानी कहा से दिया जाएगा और फव्वारों में पानी कहा से आएगा ? ये यक्ष प्रश्न है जिसका जवाब नगर निगम के अधिकारियों के पास नहीं है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS