Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / फोटो : राजस्थान के टोंक में कोरोना प्रभावित अल्पसंख्यक इलाके में पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल !

clean-udaipur फोटो : राजस्थान के टोंक में कोरोना प्रभावित अल्पसंख्यक इलाके में पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल !
News Agency India April 02, 2020 07:16 AM IST

फोटो : राजस्थान के टोंक में कोरोना प्रभावित अल्पसंख्यक इलाके में पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल !

कोरोना वॉरियर्स जहाँ अपनी जान पर खेल कर लोगों को क्वारंटीन करने के लिए संदिग्धों के पास पहुँच रहे है वही कोरोना वॉरियर्स पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। हमले की इस कड़ी में अब राजस्थान के टोंक में पुलिस टीम पर हमले की खबरें आ रही है। राजस्थान के टोंक में कोरोना प्रभावित अल्पसंख्यक इलाकों में जब पुलिस गश्त करने गयी तो वहाँ पर लोगों ने घेर कर पुलिस टीम पर हमला शुरू कर दिया। हमलावर लाठी-डंडे और तलवार से पुलिस पर हमला करते हुए देखे गए है। हमले में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं जिन्हे टोंक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में मेडिकल टीम पर हमला किया गया था। जब मेडिकल टीम कोरोना से मरे एक शख्स के परिजनों को क्वारनटीन करने पहुंची तब इलाके के लोगों ने मेडिकल टीम को घेर लिया और ईंट और पत्थरों से पथराव किया था। इस घटना में डॉक्टर समेत कई चिकित्सा कर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS