Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उज्जैन के महाकाल मंदिर में खुदाई में निकली प्राचीन दीवार !

clean-udaipur उज्जैन के महाकाल मंदिर में खुदाई में निकली प्राचीन दीवार !
News Agency India December 02, 2020 11:34 AM IST

उज्जैन के महाकाल मंदिर में खुदाई में निकली प्राचीन दीवार !

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मंदिर महाकाल मंदिर परिसर के विकास के लिए हो रही खुदाई में परिसर में अति प्राचीन दीवार के अवशेष और प्रमाण मिले हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये अवशेष कितने वर्ष पुराने हैं?

आपको बताते चले कि महाकाल मंदिर के पूर्वी द्वार की तरफ इन दिनों खुदाई का काम जोरों शोरो पर चल रहा था, जहां से आम दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश की व्यवस्था किया जाना प्रस्तावित है।

इसी खुदाई के दौरान जमीन से करीब 20-25 फीट एक बेहद पुरानी दीवार के अवशेष मिले तो आनन फानन में खुदाई रोक दी गयी। खुदाई में मिली दीवार पर फूलों की नक्काशी भी दिखायी दे रही है। फिलहाल खुदाई रुकी हुई है और अब पुरातत्व विभाग की निगरानी में ही आगे की खुदाई होगी।

इतिहास के मुताबिक ये अवशेष परमार कालीन हो सकते हैं। खुदाई में और भी अवशेष मिल सकते हैं क्योंकि महाकाल भगवान यहां तब से विराजमान है जब श्रीकृष्ण उज्जैन पढ़ने आये थे।

इसके बाद मुगल काल में मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया लेकिन फिर मराठा काल मे इसका जीर्णोद्धार हुआ और उस समय मुगल काल मे खंडित किए गए अवशेष नए निर्माण के नीचे दबे रह गए होंगे।

 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS