हरियाणा के सेंट मेरी स्कूल में रामलीला का आपत्तिजनक मंचन
हरियाणा के एक स्कूल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। हरियाणा के सेंट मेरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में भगवान् राम और लक्ष्मण का आपत्तिजनक चित्रण किया गया है। साथ ही अन्य दृश्य में अश्लीलता दिखाई गई है। वीडियो में मंचन के दौरान बाकी स्कूल स्टाफ द्वारा कोई आपत्ति नहीं जतायी जा रही है । वीडियो के दौरान दर्शक दीर्घा से ठहाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
वीडियो में सेंट मेरी स्कूल में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस मंचन के दौरान देवताओं का मजाक उड़ाते देखा गया है। वीडियो में दिख रहा है कि टीचर भी इस वीडियो पर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की लोगों की आदत बन चुकी है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग खट्टर सरकार से स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि स्कूलों में आखिर कैसे इसकी मंजूरी दी जाती है। किसी भी धर्म को निशाना बनाए जाने की इजाजत आखिर कैसे दी जा सकती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि यदि हरियाणा के स्कूल में ऐसा हुआ है तो मुख्यमंत्री को सख्त एक्शन लेना चाहिए।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en