पद्म पुरस्कार-2022 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2021 तक
गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं अभी जारी हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ही ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में महिलाओं, अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच सराहे जाने के योग्य हैं और जो नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस तरह के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का नामांकन/अनुशंसा करें।
नामांकन/अनुशंसा में वे सभी संबंधित विवरण शामिल होने चाहिए जो उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट किए गए हैं, जिसमें विवरणात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल होना चाहिए। इसमें अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाना चाहिए।
इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in ) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित विधि और नियम https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक के साथ वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
किसी भी तरह की पूछताछ/सहायता के लिए कृपया 011-23092421, +91 9971376539, +91 9968276366, +91 9711662129, +91 7827785786 पर संपर्क करें।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en