उदयपुर सहित कई शहरों में अब तक नहीं बन पाया कोरोना रोकने का सैनीटाइज़ेशन प्लान !
भारत के साथ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के चपेट में आती चली जा रही है। दुनिया भर के देश शहरों के लॉक डाउन करने के साथ सार्वजनिक स्थानो के साथ परिवहन तंत्र को सैनीटाइज़ कर रहे है वही भारत में अभी भी सैनीटाइज़ेशन को लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन्स भारत सरकार द्वारा अब तक जारी नहीं की गयी है और स्थानीय निकाय सैनीटाइज़ेशन को लेकर लापरवाही बरत रहे है।
इसी क्रम में उदयपुर नगर निगम ने भी राजस्थान के अन्य निकायों की भाँति अभी तक कोई प्रभावी सैनीटाइज़ेशन प्लान लागू नहीं किया है। सिर्फ धूल में लठ चलाकर एक दिन शहर के चौराहों पर बाथरूम क्लीनर मशीन द्वारा हाइपोक्लोराइड सोलुशन का छिड़काव वाहनों पर किया गया। इसमें भी लापरवाही ऐसी कि कर्मचारियों ने ही मास्क तक नहीं लगा रखे थे। साथ ही पानी में कितना सैनीटाइज़ेशन के लिए कितना हाइपोक्लोराइड सोलुशन मिलाना है इसकी जानकारी भी कई कर्मचारियों को छिड़काव के दौरान नहीं थी। साथ ही हाइपोक्लोराइड सोलुशन का छिड़काव करने वाली मशीनो की नोज़ल प्रेशर से सोलुशन का छिड़काव नहीं कर पा रही थी। दिखावे के लिए केवल एक साइड वाहन पर कुछ छिड़काव कर ये समझा जा रहा था कि उन्होंने पूरा वाहन हाइपोक्लोराइड सोलुशन से सैनीटाइज़ कर दिया है। जब न्यूज़एजेंसीइंडिया के वरिष्ठ सहयोगी दिनेश भट्ट ने हाइपोक्लोराइड सोलुशन का छिड़काव करने वाली मशीनो की नोज़ल प्रेशर के कम होने की बात गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी से की और कहा कि नोज़ल का प्रेशर कम है तो फायर ब्रिगेड मशीनों का प्रयोग छिड़काव के लिए किया जा सकता है लेकिन कहने के बाद भी नगर निगम उदयपुर द्वारा आधा अधूरा हाइपोक्लोराइड सोलुशन का छिड़काव कर अपने कर्तव्य की इतिश्री नगर निगम उदयपुर द्वारा कर ली गयी।
फ़िलहाल उदयपुर सहित देश के कई शहरो में अब तक कोई सैनीटाइज़ेशन प्लान लागू नहीं किया गया है जिसके गंभीर परिणाम लोगों को भुगतने पड सकते है। दूसरी ओर पटना ,बड़ौदा नगर निगम और जिला प्रशासन कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में शहर के विभिन्न हिस्सों में सैनीटाइज़ेशन का काम शुरू कर दिया हैं।
यदि आवश्यक हो तो हम स्वैच्छिककरण और अन्य चिकित्सा संबंधी मदद के लिए स्वयंसेवकों को इकट्ठा कर सकते हैं जैसे कि आंध्र प्रदेश कर रहा है।
दूसरे देशों ने सैनीटाइज़ेशन को चरण 3 समाप्त होने के बाद किया है जिससे नुकसान ज्यादा हुआ है अगर समय रहते भारत सैनीटाइज़ेशन प्लान पर अमल कर लेता है तो निश्चय ही कोरोना को भारत में बढ़ने से रोका जा सकता है ।